जनता संघ सामाजिक सेवा संस्थान समाज के सभी वर्गों के सामाजिक, सांस्कृतिक , नैतिक , आर्थिक , शैक्षणिक विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का सञ्चालन करता है | संस्था समाज में व्याप्त निरक्षरता के उन्मूलन हेतु विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन एवं मेधावी गरीब छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित कर उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सहायता प्रदान करता है | संस्था समाज के लोगो को स्वस्थ बनाने के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य शिवरों का आयोजन कर लोगो को चिकित्सा एवं दवाओं को उपलब्ध करवाते है एवं विभिन्न प्रकार के रोगो से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चलते रहता है |